![]() |
| Subway |
2010 में Subway McDonalds को पीछे छोड़ के दुनिया की सबसे फास्टेस्ट ग्रोइंग रेस्टोरेंट्स चेन भी बना जिसने 100 देशों में 40,000 से भी ज्यादा रेस्टोरेंट्स खोलें पर पिछले 3 सालों में Subway ने अपनी हजारों स्टोर्स बंद कर दिए है जिसकी वजह से उन्हें 25 परसेंट से भी ज्यादा बिजनेस लॉस हुआ है तो आइए जानते हैं कि इतनी बड़ी फ्रेंचाइजी क्यों इतने बड़े घाटे चल रही है और आने वाले सालों में इसका क्या फ्यूचर है ।
Subway की शुरुआत हुई थी 1965 में 17 साल के Fred DeLuca जो कि Subway के Co-founder है उन्होंने एक छोटे से सैंडविच शॉप से Subway की शुरुआत की Fred हमेशा से एक डॉक्टर बनना चाहते थे पर अपने सपने को पूरा करने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे उनकी फाइनेंसियल पटोब्लेम्स को देखते हुए उनकी फैमिली फ्रेंड Peter Buck ने उन्हें 1000 डॉलर्स दिए और कोई बिजनेस शुरू करने की सलाह दी ताकि वह अपने कॉलेज की फीस के लिए पैसे जुटा सके और अपने सपने पूरे कर सकें । Peter की मदत से Fred ने 28 अगस्त 1965 को Bridgeport मैं एक छोटी सी सेंडविच शॉप खोली जिसका नाम उन्होंने Peter Super Submarine रखा वह रोजाना लोगों को fresh sandwiches बेचा करते थे वो भी और शॉप्स के मुकाबले कम दामों में जल्द ही उनकी मेहनत रंग लाई और लोगों को उनके सेंडविचेस काफी ज्यादा लुभाने लगे । धीरे धीरे Fred इस बिजनेस से अच्छा खासा मुनाफा कमाने लगे और जल्दी उन्होंने इसका नाम बदलकर SUBWAY कर दिया ।
Subway एक काफी छोटा नाम था और जल्द ही लोगों के जुबान पर चढ़ने लगा था । Subway ने सबसे पहले ओपन किचन स्ट्रैटेजी अपनाई यानी वो अपने कस्टमर्स के सामने फ्रेश और हेल्दी सेंडविचेस बनाते थे जिससे लोगों को उन पर भरोसा बढ़ गया था । उन्होंने ट्रेडिशनल फास्ट फूड के Unhealthy होने के धरना को तोड़ा और लोगों को फ्रेश और हेल्दी जंक फूड से introduce कराया ।
1981 तक Subway के US मैं 200 से भी ज्यादा स्टोर्स खुल गए थे और जल्दी उनका ये बिजनेस US के बाहर अन्य देशों में भी फैलने लगा । Subway का बिजनेस औरों के मुकाबले इतनी जल्दी फैलने का एक और कारण था वो था Subway का वन ऑफ द चीपेस्ट फ्रेंचाइजी चैन होना उदाहरण के तौर पर बात करें तो एक Subway restaurant खोलने की कीमत थी 116000 से 263000 डॉलर्स जबकि यहीं पर McDonalds को खोलने की कीमत पढ़ती थी करीब 2.2 मिलीयन डॉलर्स जो कि काफी ज्यादा थी औरों के मुकाबले सबवे रेस्टोरेंट खोलना काफी सस्ता और आसान था इसीलिए भी यह काफी तेजी से फैला ।
1990 से 1998 तक Subway स्टोर्स की तादाद 5000 से 13200 तक पहुंच गई थी इसी बीच उन्होंने 2.1 बिलीयन डॉलर्स का मुनाफा कमाया Subway के सक्सेस का एक खास कारण और था कि वह बदलते ट्रेंड के साथ अपनी मार्केटिंग स्ट्रेटेजी भी बदलते रहे । लेट 90's मैं लोग फिटनेस को लेकर ज्यादा कॉन्शियस हो चुके थे और उस समय लोगों में ओबेसिटी एक बड़ी समस्या बन चुकी थी इसी बीच Subway ने fogle की success story वाला एक advertisement लांच किया जिसमें fogle ने अपने वेट लॉस की जर्नी के बारे में बताया था की कैसे उन्होंने इतना इतना वेट लॉस किया वो भी बिना जंक फूड छोड़ें इस सब के लिए उन्होंने Subway को क्रेडिट दिया ।
Fogle की फैट लोस्स स्टोरी वाला ये ऐड लोगों में बहुत ज्यादा पॉपुलर हो गया अब और भी ज्यादा लोग Subway की ओर आकर्षित होने लगे । फिर 2008 मैं दी ग्रेट रिसेशन आया अब लोग बिजनेस डील्स और पैसों को लेकर ज्यादा कॉन्शियस थे बजाय फिटनेस के । Subway ने इस ट्रेन्ड को पहचान लिया और उस वक्त $5 मैं footlong सैंडविच को इंट्रोड्यूस करवाया । Subway की स्ट्रैटेजी ने 3.8 बिलियन डॉलर्स की सेल करवाई जहां पर बाकी कंपनी घाटे में चल रही थी वहीं Subway ने पिछले साल के मुकाबले 17 परसेंट से ज्यादा सेल करी पर वो कहते हैं ना की सफलता किसी की मोहताज नहीं होती ।
2014 में सबवे की Subway तेजी से गिरने लगी जहां 2012 में एक Subway रेस्टोरेंट का सालाना एवरेज रेवेन्यू था 482 हज़ार डॉलर्स वहीं 4 सालों में यह गिरकर हो गया था 422 हज़ार डॉलर्स जिसे Subway को भारी नुकसान झेलना पड़ा इसका मुख्य कारण था मार्केट में तेजी से बढ़ता कंपटीशन । Subway के मेजर कंपीटीटर Quiznos, Jimmy John's, Firehouse, Jersey Mikes और Panera ने जंक फूड के मार्केट में कस्टमर को फ्रेश और हेल्थी ऑप्शंस देने सुरू कर दिए । आम लोगों का मानना था कि Subway के sandwiches वक़्त के साथ छोटे और महंगे होते जा रहे है वही यह सब भी ब्रांड Subway के मुकाबले ज्यादा इनोवेटिव में मेनू लाए जिसने लोगों को Subway छोड़ उनकी ओर आकर्षित किया ।
2015 में Subway के फेस Fogle पे चाइल्ड देबेउ के केस दर्ज हुए जिससे उन्हें 16 साल की जेल हुई । Subway ने Fogle के साथ अपनी सभी डील्स तोड़ दी पर कुछ हद तक इनडायरेक्टली इसका नुकसान उन्हें भी झेलना पड़ा एक और अजीब कारण था Subway के जरूरत से ज्यादा रेस्टोरेंट्स ब्रांच होने का कई जगह पर तो सिर्फ 15 किलोमीटर की जगह में सबवे की 10 से 12 ब्रांचेस खुली हुई थी जो एक दूसरे का मुनाफा खाने लग गई थी ।
2016 में Subway ने 350 से ज्यादा स्टोर बंद कर दिए 2017 में 800 स्टार्स बंद किए और 2018 के एन्ड तक यह तादाद हजार से भी ज्यादा ऊपर जा चुकी थी । Subway ने भले ही काफी नुकसान झेला है पर हार नहीं मानी है ।
2017 में Subway ने अपना "Fresh Forward" प्रोग्राम लांच किया जहां उन्होंने अच्छी लोकेशन पर पुराने रेस्टोरेंट्स को रेनूवेट कर उनमे WiFi, Usb Ports, Updated Furniture और म्यूजिक के सर्विसेज अवेलेबल कटवाई । Subway ने मीडिया पार्टनर Tastemade के साथ मिलकर हजारों मेनुस अपनी लिस्ट मैं अपडेट किए । एक सर्वे के मुताबिक Subway हर महीने 100 से भी ज्यादा मेनू आइटम टेस्ट करती है और हर महीने छह से सात नए फूड आइटम्स अपनी लिस्ट में ऐड करती है ।
2001 में Subway ने India मैं कदम रखे और यहां भी उसे काफी success मिली । Subway अब तक इंडिया के 68 शहरों में 591 से भी ज्यादा रेस्टोरेंट्स खोल चुका है और यहां उसे काफी मुनाफा भी मिल रहा है ।
2015 में को फाउंडर Fred Deluca की leukemia के चलते मौत हो गई इसके बाद से बिजनेस उनकी बहन Suzanne Greco के हाथों में चला गया और वही इसकी देखरेख कर रही है बिजनेस की दुनिया कुछ ऐसी है कि अगर आप बदलते ट्रेंड के साथ अपनी स्ट्रेटजी और बुसिनेस मॉडल्स को नहीं बदलेंगे तू चाहे आप इतने बड़े बिजनेसमैन हो फेलियर कभी भी आपको हिट कर सकता है । Subway मेरा फेवरेट नंबर वन ब्रांड है । Subway को लेकर आपके क्या विचार हैं आप हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं धन्यवाद ।

Post a Comment