Disha Vakani Success Story in Hindi
Disha Vakani

दोस्तों आज मैं आपको बताने वाला हूं तारक मेहता का उल्टा चश्मा में लीड रोल प्ले करने वाली दया गड़ा यानी Disha Vakani के बारे में । किसी शो को पूरे देश में बेस्ट बनाए रखना और उसके साथ शुरू से अंत तक जुड़े रहना एक सफल actor की खासियत होती है । Disha Vakani तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो मैं 10 सालों से काम कर रही हैं यह एक ऐसा शो है जिसे बच्चे बूढ़े जवान हर उम्र के लोगों ने पसंद किया है इस शो को लोग अपनी फैमिली के साथ बैठकर देखते हैं और जब देखते हैं तो अपने दिन का सारा स्ट्रेस भूल जाते हैं । इंडिया में कॉमेडी शो करना कोई आसान काम नहीं होता खुद की जिंदगी की परेशानियों को भूल कर लोगों के लिए एक ऐसा किरदार निभाना होता है जिससे उन्हें हंसी आए Disha Vakani की इस शो मैं acting और styling के लाखों लोग दीवाने है लेकिन दिशा के लिए इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी काफी संघर्षों से गुजर कर दया गड़ा के रोल को प्राप्त किया है । इस आर्टिकल में हम Disha Vakani की ज़िंदगी की पूरी कहानी जानेंगे की किस तरह से वो हमारे देश की सबसे सफल TV एक्ट्रेस मैं से एक बन सकी ।

Disha Vakani की बचपन के बारे में बात करी जाए तो उनका जन्म 17 सितंबर 1978 को गुजरात के अहमदाबाद एक गुजराती जैन परिवार में हुआ था । उनके पिता जी का नाम Bhim Vakani जो की एक थिएटर कंपनी चलाते थे और साथ ही वे एक स्कूल में ड्राइंग टीचर भी थे । Disha का फैमिली बैकग्राउंड थिएटर से ही जुड़ा था इसी कारण दिशा वाकाणी को ड्रामा का शौक बचपन से ही लग गया था । दिशा ने बताया जब उनके पिता थिएटर चलाते थे तब वे अभिनेत्रियों के लिए परेशान रहते थे क्योंकि उस समय गुजराती लड़कियों को थिएटर करना इतना पसंद नहीं था ऐसी स्थिति में दिशा सोचती थी कि वे बड़ी होकर अपने पिता के थिएटर में काम करेंगी ।

दिशा की पढ़ाई के बारे में बात करें तो उन्होंने अपनी पढ़ाई की शुरुआत सिद्धार्थ स्कूल से की और उसके बाद गुजराती अहमदाबाद से ड्रैमेटिक आर्ट्स में डिप्लोमा किया पढ़ाई खत्म करने के बाद दिशा ने अपने पिता के थिएटर काम करना शुरू कर दिया दिशा के भाई Mayur Vakani कहते है की उनकी बहन के ऑब्जरवेशन पावर बहुत अच्छी है वे लोगों को जल्दी से ऑब्जर्व करके उनके स्टाइल्स को कॉपी कर लेती है । आपको शायद पता ना हो लेकिन उनके रियल भाई कोई और नहीं बल्कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा मैं उनके सुंदर वीरा का रोल प्ले करने वाले Mayur Vakani ही है । दिशा थिएटर करने के साथ साथ वे गुजराती फेमस प्लेस में भी काम कर चुकी है । जैसे की लाली और कमाल वर्सेस धमाल पटेल यहां से उन्हें बहुत ज्यादा प्यार मिला उसके बाद उन्होंने एक बी ग्रेड फिल्में भी काम करा जिसका नाम था Kamsin । दिशा वाकाणी बॉलीवुड की फिल्मों में भी दिखी गई हैं जैसे 1999 मैं फूल और आग 2002 में देवदास 2005 में मंगल पांडे और 2008 में जोधा अकबर में भी उन्होंने सपोर्टिंग रोल प्ले किया था ।

दिशा ने अपनी TV करियर की शुरुआत खिचड़ी सोशे करी । हर जगह अपनी किस्मत को आजमा कर भी दिशा को कहीं भी पापुलैरिटी और लोगों का प्यार नहीं मिल रहा था लेकिन जब 2008 में उनकी दोस्त ने उन्हें बताया की नीला टेलीफिल्म्स तारक मेहता का उल्टा चश्मा सो के लिए ऑडिशंस ले रहा है तो वे भी ऑडिशंस देने चली गई । दिशा की बेहतरीन एक्टिंग को देख कर उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा का शो में दया गड़ा के किरदार के लिए सिलेक्ट कर लिया गया इस शो में दिशा वाकाणी ने काम करना शुरू करा और इस शो की पॉपुलैरिटी धीरे-धीरे इस कदर बढ़ गई की ये आगे चलकर हमारे देश का सबसे सफल टीवी शो में एक बन सका । आज हालात कुछ ऐसे है कि दिशा वाकाणी दया गड़ा के रोल मैं इतनी फेमस हो गई है कि इस शो के बारे में उनके बिना सोचा भी नहीं जा सकता । दया गड़ा के किरदार डायलॉग्स और एक्टिंग दोनों ही सबसे अलग और बेहतरीन हैं उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा सो से 2008 से लेकर अभी तक अपनी एक्टिंग के दम पर पूरे देश के लोगों का प्यार मिला है । तो दोस्तों ये तो थी दिशा वकानी की Professional life । अब अगर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करी जाए तो दिशा वाकाणी ने 24 नवंबर 2015 को मुंबई के Mayur Padia से शादी करी । जब 2017 के आसपास उन्होंने अपनी मेटरनिटी लीव थी तो शो की TRP मानो तो पहले से काफी कम हो गई थी लोगों ने दया बहन को बहुत मिस किया था उनके बिना शो में मानो अधूरा सा लगने लगा था लेकिन फिर 27 नवंबर 2017 मैं उनकी बेटी के जन्म के बाद उन्होंने शो में वापसी करी और लोगों को अपनी किरदार से खूब हंसाना फिर से शुरू कर दिया ।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो मे उन्हें कॉमेडी के लिए Best Actress in Comedy, Best Comic Actress और कई और ऐसे अवॉर्ड्स मिले हैं जो उनकी काबिलियत के दम पर मिली । तो दोस्तो ये तो थी दया बहन का किरदार निभाने वाली दिशा वाकाणी की कहानी यह कहानी आपको कैसी लगी हमें आप नीचे कमेंट करके जरूर बताएं धन्यवाद

Post a Comment

Previous Post Next Post