![]() |
| Playerunknowns Battelground |
इस गेम ने महज कुछ महीनों में ही गेम लवर्स का दिल जीत लिया है और यही वजह है कि आज इसकी लोकप्रियता शिखर पर है और दुनिया भर में लाखों लोग इसे अलग-अलग प्लेटफार्म पर खेलना पसंद करते हैं ।
वैसे अगर आप गेम खेलने के शौकीन हैं तो इसके बारे में तो आपको पता ही होगा लेकिन जिन्हें नहीं पता उन्हें मैं बता दूं कि Pubg 100 प्लेयर्स को एक आईलैंड पर पैराशूट की मदद से उतार दिया जाता है जहां पर उन्हें एक दूसरे से लड़ कर आखिर तक टिकना होता है और इसी गेम में प्लेयर्स या तो अकेले खेल सकते हैं या फिर वह 4 प्लेयर की अपनी टीम बनाकर मैदान में उतर सकते हैं और फिर लैंड करने के बाद से अपने सर्वाइवल के लिए उन्हें अलग-अलग घरों में जाकर हथियार और कई अलग-अलग चीजें ढूंढनी होती है जो कि दूसरे प्लेयर से लड़ने में काम आते हैं और गेम के अंत में प्लेयर को इन गेम करंसी मिलती है जो कि उन्हें मारे गए प्लेयर्स और गेम में टिके रहने के समय के आधार पर होती है और इन करेंसी का इस्तेमाल गेम के अंदर ही हथियार, कपड़े, गाड़िया और भी चीजों को खरीदने के लिए किया जाता है ।
तो दोस्तों अभी तक यह तो हो गई गेम प्ले की बात लेकिन चलिए अब हम जानते हैं की इस गेम की शुरुआत कैसे हुई और इसे बनाया किसने । दोस्तों इस गेम को बनाने का श्रेय मुख्य रूप से Brendan Greene को जाता है जोकि Pubg गेम के लीड डिजाइनर और डायरेक्टर हैं और Brendan को ही ऑनलाइन स्टेज पर Player Unknown के नाम से भी जाना जाता है ।
हालांकि दोस्तों आपको बता दे की Brendan अपने करियर के शुरुआत से कोई गेम डिजाइनर नहीं थे बल्कि वह तो आयरलैंड में जन्मे फोटोग्राफर, ग्राफिक डिजाइनर और वेब डिजाइनर थे और अपने काम के लिए ब्राजील में रहा करते थे । लेकिन उन्हें गेम खेलना शुरू से ही बहुत पसंद था और वे Delta Force Black Hawk Down और America's Army जैसा वीडियो गेम खेलना पसंद करते थे और फिर 1 दिन Days गेम खेलते वॉइस से काफी प्रभावित हुए और फिर उन्होंने डिसाइड किया कि वे अब गेम इंडस्ट्री मैं अपना करियर बनाएंगे साथ ही इस डिसीजन में Battel Royal नाम का एक जैपनीज फिल्म ने भी उन्हें बहुत इंस्पायर किया और फिर अब Brendan ने गेम इंडस्ट्री में कदम रखा और थोड़ी-बहुत प्रोग्रामिंग सीख कर उन्होंने बहुत सारे गेम्स में खामियां खोज कर उनमें फेर बदल किया ।
दरअसल Brendan एक ऐसा गेम बनाना चाहते थे जिसे की प्लेयर्स कितनी बार भी खेल ले लेकिन उसका मन ना भरे और उनकी काफी अलग सोच से प्रभावित होकर Sony Online Entertainment ने उन्हें अपनी कंपनी में H1 Z1 गेम की डेवलपमेंट के लिए बतौर कंसल्टेंट शामिल कर लिया ।
हालांकि इस गेम पर काम पूरा हो जाने के बाद से Brendan ने कंपनी को अलविदा कह दिया और दोस्तों ठीक Brendan की तरह ही सोच रखने वाले एक और व्यक्ति थे Chang Han Kin जिनके साउथ कोरिया में गेम डिवेलप करने वाली कंपनी थी और इस कंपनी का नाम था Ginno Games । हालांकि आगे चल कर जनवरी 2015 में इसका नाम बदलकर Bluehole कर दिया गया था और Chang Han Kin भी समय एक Battel Royal गेम बनाने की सोच रहे थे और फिर जब उन्होंने गेम बनाने के लिए रिसर्च शुरू की तब उन्हें Brendan Greene की काबिलियत के बारे में पता चला और फिर उन्होंने Brendan को साउथ कोरिया बुलाकर अपने गेम बनाने के कांसेप्ट को शेयर किया और इस तरह से एक दूसरे से मीटिंग के बाद दोनों ने एक साथ Pubg गेम पर काम करने का फैसला ले लिया और फिर काम को स्टार्ट करने के बाद से इस गेम को बनाने में एक साल की डेडलाइन रखी गई और शुरुआत में 35 डेवलपर इस गेम को डिवेलप करने में लगे हुए थे ।
लेकिन जैसे-जैसे नीड बढ़ती गई तो इनकी संख्या भी बढ़कर 70 हो गई और मार्च 2017 तक इस गेम का Early Access Beta Program लॉन्च कर दिया गया जोकि गेमर्स को बहुत पसंद आया । हालांकि कुछ खामियों को सुधारने के बाद से ही 20 दिसंबर 2017 को Pubg को सभी के लिए रिलीज कर दिया गया और फिर आगे चलकर फरवरी 2018 में इसे एंड्रॉयड और आईओएस के लिए भी लांच किया गया और इस तरह से लोग अब इस गेम का आनंद अपने मोबाइल फोन से भी उठा सकते थे ।
हालांकि दोस्तों लॉन्चिंग के बाद से ही इस गेम को इतना ज्यादा पसंद किया गया कि यह महज कुछ महीनों मैं ही दुनिया की सबसे लोकप्रिय गेम बन गई और इसे One Of The Best Selling Of All Time Game के लिस्ट में भी शामिल किया जा चुका है । साथ ही इसे अभी तक Best Multiplayer Game, PC Game Of The Year, Action Game Of The Year, Esports Game Of The Year और Trending Game Of The Year की तरह ही बहुत सारे अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं और दोस्तों Brendan के अनुसार इस गेम में आगे भी बहुत सारे न्यू फीचर्स आने वाले हैं । तो दोस्तों यह की कहानी आज के समय की सबसे लोकप्रिय गेम Player Unknowns Battelgrounds की उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारियां जरूर पसंद आई होंगी आपका बहुमूल्य समय देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद ।

Post a Comment