History of Gaming | Video Games Evolution Story Hindi
History of Gaming | Video Games Evolution Story Hindi
Video Games

आज के जमाने मे Video Games खेलना किसे नहीं पसंद है Competitive Esports हो या सिर्फ Timepass बच्चो से लेकर बड़ो तक सभी को जोड़ कर कोई चीज़ रखती है तो वो है वीडियो गेम्स । आज हमारे पास हर टाइप्स के Games है फिर चाहें वो Multiplayer Games हो Arcade Games या FPS यानी First Person Shooting Games या Detailed Story Line Games अगर इस जनरेशन की गेम्स की ग्राफ़िक्स की तुलना हम 10 साल पहले बने वीडियो गेम से करे तो हमे अंतर साफ साफ दिखाई देता है। एक Report की माने तो 2017 मे Gaming Industry ने Approximate 23 Billion Dollars Revenue Generate किया पर इतनी बड़ी इंडस्ट्री बनाने तक का सफर कैसे तय हुआ तो आईए वक़्त से थोड़ा पीछे चल कर जाने हम सभी के Favorite Video Games की History ।

London मैं जन्में Alan Turing आज भी Father Of AI के नाम से जाना जाता है। इन्होंने कंप्यूटर मशीन की दुनिया मे काफी ज़रूरी योगदान भी दिए है।

1948 मैं हुए World War 2 के ठीक 3 साल बाद Alan ने अपने दोस्त David Champ के साथ मिल कर Chess खेलने के लिए कंप्यूटर कोड डिज़ाइन किया। ये कोड इतना बड़ा और Complicated बन गया था कि इसे रन करना उस दौर मे बने कंप्यूटर्स की क्षमता के बाहर था। इस लिए दुनिया का पहला वीडियो गेम Code तो बना पर कभी कंप्यूटर पर रन नहीं कर पाया ।

1951 मैं आये Computer ज्यादा बड़ा और ज्यादा Powerfull थे और इन्हें कंप्यूटर्स मैं दुनिया का पहला वीडियो गेम रन हुआ जिसका नाम था The Brain । Brain एक Normal से Tik Tak Toe गेम था जिसमे X और O को स्क्रीन पर दिखने के लिए Light Bulbs का यूज़ किया गया था ।

1952 मैं Alexander Douglas नाम के व्यक्ति ने खुद का एक त Tik Tak Toe गेम बनाया जिसमे बस अंतर ये था कि उन्होंने X और O को दिखाने के लिए Light Bulbs की जगह Video Display का यूज़ किया गया था इससे गेम ज्यादा Interactive बना और गेम Graphics का कांसेप्ट का जन्म हुआ ।

1958 मैं दुनिया का पहला कंप्यूटर Versus User गेम बना जिसका नाम था Tennis । ये पहेले वीडियो गेम था जिसमे Moving Graphics Featured थे American Physicist Williams ने इस गेम को मेले मैं दिखाने के लिए डिज़ाइन किया था और लोगों मे छोटे से वक़्त मैं ही बहुत जल्द लोकप्रिय हो गया 3 दिन लगे इस मेले मैं हज़ारो की तादाद मैं लोग इस गेम को देखने आए थे भले ही वीडियो गेम्स की History मैं ये बड़ा ही ऐतिहासिक पल था पर अभी दिकत ये थी कि ये सभी गेम्स सिर्फ एक ही Machine पर चलते थे कोशिश यही थी कि एक ऐसा वीडियो गेम बनाया जा सके जिसे सभी लोग अपने घर पर बैठ कर खेल पाए ।

1961 मैं MIT University ने Program डाटा Processor PDP 1 नाम का कंप्यूटर लॉन्च किया जो Vector Display पर Work करता था साथ ही साथ इसका साइज और स्पीड उस दौर के कंप्यूटर्स के मुकाबले बहुत कम था ।

1962 मैं MIT के 3 Employees Martin Grades, Steve Russel aur Vain Vatingtan ने मिल कर इसी PDP 1 पर Space War नाम का गेम बनाया । ये दुनिया का पहला मल्टीप्लेयर गेम था जिसमे दो Space Ship आपस मे लड़ती थी और जो स्पेस शिप आखिर तक बची वो Winner बन जाती थी । हालांकि इस गेम के साथ ये दिकत थी कि कंप्यूटर पर बहुत लोड डालता था और कंप्यूटर को इसे रन करने के लिए अपने 100% Resources यूज़ करना पड़ता था ।

PDP 1 की कीमत उस वक़्त थी 1 लाख 20 हज़ार डॉलर्स जो कि आम आदमी के बजट से तो बहुत ज़्यदा बाहर था । इसी लिए इतना बड़ा आविष्कार होने के बाद भी ये आम लोगों से Connect ना हो पाया और इस गेम की 55 Copies ही बिकी स्पेस वॉर भले ही ना चल पाया पर इसने दूसरी University  के Programers के दिमाग मे सस्ता और टिकाऊ वीडियो गेम्स बनाने का आईडिया को जन्म दे दिया ।

1972 मैं MIT Games से ही Inspired हो कर Nolan Bushnell और Ted Dabney नाम के दो लोगों से Space War के कोड मैं थोड़ी फेर बदल कर के Computer Space नाम का खुदका वीडियो गेम निकाला ये गेम दुनिया का पहला Commercial Game बना ये लोगों मे काफी चर्चा मैं रहा और इसकी Success के बाद से ही Nolan Bushnell Atari Incooperation Limited नाम की खुद की कंपनी स्थापित करी ।

Atari के पहले Employee Allan Alcorn को एक सिंपल Ping Pong गेम बनाने को दिया गया था ये गेम Allan के लिए ट्रेनिंग प्रोजेक्ट था । पर जब Bushnell ने इसे देखा तो उन्हें लगा कि ये गेम काफी मजेदार है और इससे आम लोगों के लिए रिलीज कर देना चहिये । यही गेम आगे चल कर। वीडियो गेम्स की History मैं सबसे पहला Superhit गेम बना । Pong को 1972 मैं रिलीज किया गया था और इसने America मैं 8 हजार से भी जायद Copies बेची । Pong खेलने के लिए एक सस्ता सा Tv Monitor लगता था जिससे आम आदमी आराम से खरीद सकता था ये भी एक वजह थी कि Ping Pong आम आदमी मैं इतना लोकप्रिय हुआ ।

इसी साल Magnavox Odyssey नाम के एक Video Game Console भी लॉन्च हुआ जिसके कारण वीडियो गेम्स सब आसानी से घर घर पहुँच गया था । Odyssey की कीमत सिर्फ 570 डॉलर्स थी जो कि किसी बड़े कंप्यूटर के मुकाबले काफ़ी काम थी । इसी कारण ये काफी Successful रहा और सिर्फ साल भर मैं ही अकेले 1 लाख यूनिट्स बिके ।

Ping Pong और Odyssey ने मिल कर वीडियो गेम्स की हिस्ट्री मैं धूम मचा दी थी धीरे धीरे Atari को टकर देने के लिए और भी  गेमिंग कंपनियों का जन्म हुआ और ऐसे ही हमारी Gaming Industry बानी बढ़ते सालो मैं सब कंप्यूटर्स Powerful होते रहे और Graphics और भी ज़्यादा Realistic बनते गए ।

1990 मैं Story Lines गेम बनने सुरु हुए और 2000 तक गेम्स के ग्राफ़िक्स काफी High Standard हो गए अब आज के समय मैं Virtual Reality Games पर रिसर्च चल रही है एक मामूली Tik Tak Toe से लेकर GTA और PUBG जैसे रियल गेम्स बनने तक Gaming Industry का ये सफर लाजवाब रहा है आप लोगो को इसके बारे मे क्या कहना है Comment Section मैं जरूर बताएं ।

धन्यवाद ।।

Post a Comment

Previous Post Next Post